FEATUREDMumbai

ठाणे में राष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन

मुंबई, 17 अगस्त । विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लगातार दूसरे वर्ष हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर लगी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक प्रताप सरनाईक ने किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न फोटोग्राफरों की खींची गई दुनिया का अनुभव कराने वाली फोटो का प्रदर्शन किया गया है।

इस मौके पर विधायक सरनाईक ने कहा कि अगले चार दिन तक लगी रहने वाली इस प्रदर्शनी को नागरिक और विद्यार्थी को जरूर देखना चाहिए। इस अवसर पर विधायक निरंजन डावखरे, अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, उपायुक्त (सूचना जनसंपर्क) उमेश बिरारी, उपायुक्त (खेल) मीनल पलांडे, ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष उपस्थित थे। विधायक सरनाईक और विधायक डावखरे ने प्रदर्शनी देखने के बाद फोटोग्राफरों के कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर विधायक निरंजन डावखरे ने सुझाव दिया कि नगर पालिका और सरकार को फोटोग्राफरों को व्यावसायिक सुरक्षा देने के बारे में सोचना चाहिए।