Health/Food

एक्सरसाइज के लगभग 20-30 मिनट बाद पीएं पानी

एक्सरसाइज के लगभग 20 से 30 मिनट बाद आपको पानी पीना चाहिए। दरअसल, ये तरीका आपके शरीर को कुलिंग का मौका देता है और फिर रिहाइड्रेशन प्रोड्डसेस को स्टार्ट देता है। तो, इसे ऐसा समझें कि एक्सरसाइज के दौरान हर 10 से 20 मिनट में 7 से 10 औंस पानी पिएं।  फिर 30 मिनट के बाद आराम से बैठकर आधा लिटर पानी पिएं। पर इस कोशिश में न रहें कि एक बार में ज्यादा से ज्यादा पानी पी लें क्योंकि इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।

मांसपेशियों में लगभग 76 प्र. पानी होता है और एक्सरसाइज के बाद शरीर पसीने के साथ इस पानी को खो देता है जिससे डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगता है। इसलिए एक्सरसाइज के बाद पानी पीने से डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिल सकती है। यह ऐंठन को रोकने में भी मदद करता है और मांसपेशियों को सामान्य रूप से सिकुडऩे देता है जिससे आप क्रैंप्स से बचें।

इसके अलावा एक्सरसाइज के बाद पानी पीना, बॉडी टेंपरेचर को नॉर्मल करने में मदद करता है। शरीर में होने वाली हर प्रक्रिया के लिए पानी जरूरी है। साथ ही पानी की कमी से एक्सरसाइज के बाद आपके शरीर में सूजन रह सकती है जो कि आपके पैरों में, हाथों में और शरीर के तमाम अंगों में नजर आ सकती है। साथ ही ये बीपी बैलेंस करने और दिल और पेट की समस्याओं से भी बचाने में मदद करता है। तो, एक्सरसाइज के बाद पानी जरूर पिएं।