National

एएआई अधिकारियों को ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ की शपथ दिलाई गई

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। एयरपोर्ट्स अथाॅरिटी आफ इंडिया (एएआई) के यहां स्थित मुख्यालय में सोमवार को जागरूकता सप्ताह मनाया गया। जागरूकता सप्ताह का औपचारिक उद्घाटन एएआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। इस मौके पर आयोजित समारोह के दौरान कॉर्पोरेट मुख्यालय में अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। सतर्कता जागरूकता अभियान 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा।

इस समारोह के दौरान एएआई बोर्ड के सदस्य , कार्यकारी निदेशक और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर एएआई के अध्यक्ष संजीव कुमार ने अपने संबोधन में संगठनात्मक कार्यों में पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्हाेंने कहा कि ‘भ्रष्टाचार का विरोध करें और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ थीम के अंतर्गत हम सभी की जिम्मेदारी है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े होकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और अधिक जवाबदेह संस्थान की दिशा में सतर्कता एक सामूहिक प्रयास है। जो ईमानदारी और नैतिक मानकों को बनाए रखने में हममें से प्रत्येक की भूमिका पर जोर देता है।