खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 के मसौदे के संबंध में प्रमुख हितधारकों से परामर्श किया
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कल भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल महासंघ और राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन जैसे महत्वपूर्ण हितधारकों के साथ बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक-2024 के मसौदे के संबंध में सुझाव मांगे गए। सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत को खेलों में अग्रणी बनाने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

