FEATURED

FEATUREDNational

मप्र के छतरपुर जिले में बागेश्वरधाम से पहले सड़क हादसा, पांच श्रद्धालुओं की मौत, सात की हालत गंभीर

छतरपुर, 20 अगस्त । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे से कोहराम मच गया। कदारी

Read More
FEATUREDNational

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष 33 घंटे की कोलकाता, 18 अगस्त । आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष 33 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले। संदीप घोष को शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम बीच रास्ते से उठा कर ले गई थी। रातभर पूछताछ के बाद थोड़ी देर के लिए रिहा किया और शनिवार सुबह 10 बजे सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई दफ्तर में बुलाया गया था, जहां रात सवा 11 बजे के करीब उन्हें बाहर निकलते देखा गया। संदीप के साथ शनिवार को कोलकाता पुलिस के तीन कर्मी भी सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे, जिनमें से एक आरजी कर पुलिस चौकी के प्रभारी थे। हालांकि, देर रात तक संदीप घोष अकेले ही सीबीआई दफ्तर में मौजूद थे। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, उन्हें रविवार सुबह फिर से सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया गया है। सीजीओ कॉम्प्लेक्स में दाखिल होते समय संदीप के पास कुछ दस्तावेज थे जिन्हें लेकर वे अंदर गए थे। 33 घंटे से अधिक समय तक चली इस पूछताछ में किन मुद्दों पर बात हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद संदीप घोष का नाम सामने आया था। डॉक्टर और छात्रों का आरोप था कि संदीप काफी प्रभावशाली हैं और वे जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। इस कारण उनके इस्तीफे की मांग उठी थी। इसी बीच, संदीप ने सोमवार को मीडिया के सामने आकर इस्तीफे की घोषणा की और स्वास्थ्य भवन में जाकर आरजी कर के प्राचार्य और प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद, राज्य सरकार ने संदीप को एक अन्य सरकारी अस्पताल के प्राचार्य पद पर नियुक्त कर दिया, जहां उनके खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया। इस दौरान, आरजी कर मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने संदीप को लंबी छुट्टी पर जाने का आदेश दिया। तब से संदीप छुट्टी पर हैं। अदालत के आदेश पर आरजी कर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने गुरुवार को संदीप को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भीड़ उनको घेर कर रख रही है, जिसकी वजह से वह सीबीआई दफ्तर नहीं जा रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को वह साल्ट लेक में ही स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर गए थे। उनके प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग में उनके जाने के बाद आरजी कर के 42 डॉक्टरों का तबादला कर दिया गया। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक कर अपनी गाड़ी में बिठाया और सीजीओ कंपलेक्स ले जाकर लगातार पूछताछ कर रही है।पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से निकले

कोलकाता, 18 अगस्त । आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष 33 घंटे की लंबी पूछताछ

Read More
FEATUREDMumbai

ठाणे में राष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी का विधायक ने किया उद्घाटन

मुंबई, 17 अगस्त । विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लगातार दूसरे वर्ष हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर

Read More
FEATUREDMumbai

पश्चिम रेलवे की 27 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरे विस्‍तारित, कल से शुरू होगी बुकिंग

मुंबई, 17 अगस्त । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष

Read More
FEATUREDMumbai

मुंबई कांग्रेस की यात्राओं से चौपट हुई बीजेपी की चौपाल, जानें महाराष्ट्र चुनाव ऐलान से पहले कैसे हो रहा प्रचार

मुंबई कांग्रेस की गतिविधियों ने बीजेपी को चिंता में डाल दिया है। पार्टी अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने सभी विधानसभा क्षेत्रों

Read More
FEATUREDNational

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कानपुर, 17 अगस्त । झांसी मंडल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के समीप रात्रि करीब 2:30

Read More
FEATUREDNational

सिविल सेवा की आकर्षक नौकरियों के चक्रव्यूह से बाहर निकलने का समय आ गया है: धनखड़

नई दिल्ली, 16 अगस्त । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को समाचार पत्रों में कोचिंग सेंटरों के विज्ञापनों की अतिशयता

Read More
FEATUREDNational

आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुई ‘केंट’, मरणोपरांत मिला वीरता पुरस्कार

नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना की जांबाज आर्मी डॉग ‘केंट’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया

Read More