FEATUREDMumbai

मुंबई कांग्रेस की यात्राओं से चौपट हुई बीजेपी की चौपाल, जानें महाराष्ट्र चुनाव ऐलान से पहले कैसे हो रहा प्रचार

मुंबई कांग्रेस की गतिविधियों ने बीजेपी को चिंता में डाल दिया है। पार्टी अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा की। नसीम खान की यात्रा में आदित्य ठाकरे ने शामिल होकर महा विकास आघाडी की एकता दिखाई। वर्सोवा में तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन सफल रहा।

मुंबई : मुंबई कांग्रेस की अलग-अलग यात्राओं से बीजेपी परेशान हो गई है। बीजेपी का चौपाल चौपट हो गया है और जनता के बीच इस तरह की कोई गतिविधि बीजेपी में नहीं दिखाई दे रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में उतर गई है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड खुद मुंबई के सभी 36 विधानसभा में पदयात्रा कर रही हैं। बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी के नेता आम आदमी के बीच उतरने की बजाय कार्यालय में बैठकर मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं।

कांग्रेस के रथ पर आदित्य ठाकरे
कुर्ला चांदिवली की मुंबई न्याय यात्रा में कांग्रेस नेता नसीम खान के रथ पर उद्धव सेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे दिखाई दिए। आदित्य ठाकरे और कांग्रेस नेताओं को एक साथ दिखाई देने का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रथ यात्रा में उद्धव सेना के सांसद संजय राउत, कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड, चंद्रकांत हंडोरे, विधायक भाई जगताप सहित कांग्रेस के अन्य नेता दिखाई दिए।

खान की रथ यात्रा बैल बाजार बीट चौकी से काजूपाडा, पाइपलाइन, 90 फीट रोड, अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड, असल्फा से चांदिवली संघर्ष तक निकाली गई। इस मौके पर खान से कहा कि महा विकास आघाडी मजबूत है। मुंबई का विकास महा विकास आघाडी ही कर सकती है, इसलिए लोग आज हमारे साथ हैं।