कोरबा: डीएसपीएम ताप विद्युत गृह में मनाया गया संविधान दिवस, मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने दिलाई शपथ
कोरबा, 26 नवंबर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम), कोरबा पूर्व में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशासनिक भवन के प्रांगण में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन कराया और संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने संविधान निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का पालन करते हुए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान के अनुरूप कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, सुनील सरना, जीपी भगत सहित ताप विद्युत गृह के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की उद्देशिका का पठन करते हुए संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता की शपथ ली।

