वसई के केतन गांधी भाजपा महाराष्ट्र आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक बने
मुंबई, 18 नवंबर, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने केतन गांधी को भाजपा महाराष्ट्र आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें ठाणे-कोंकण संभाग (विभाग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वसई के निवासी केतन गांधी ने इससे पहले वसई-विरार और पालघर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लिए लंबे समय तक सक्रिय रूप से कार्य किया है। विशेष रूप से वसई-विरार और पालघर में भाजपा के सोशल मीडिया की कमान संभालते हुए उन्होंने पार्टी के डिजिटल माध्यमों का सफल कायाकल्प किया।
इसके साथ ही लोकसभा, विधानसभा और वसई-विरार शहर महानगरपालिका चुनावों की योजना और प्रत्यक्ष क्रियान्वयन में उन्होंने आगे रहकर अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाई है। आधुनिक तकनीक, प्रभावी चुनावी रणनीति और संवाद के माध्यम से उन्होंने पार्टी की भूमिका तथा शासन की योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने में अमूल्य योगदान दिया।उनके इस सर्वसमावेशी कार्य का संज्ञान लेते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में यह जिम्मेदारी दी है।
इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केतन गांधी ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा मुझ पर दिखाया गया यह विश्वास अत्यंत मूल्यवान है। वसई-विरार और पालघर में संगठनात्मक कार्य तथा चुनावों की योजना बनाते समय मिले अनुभव और सहयोगियों के साथ के कारण ही मुझे यह राज्यस्तरीय जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला है। आगामी समय में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में ठाणे-कोंकण विभाग सहित पूरे राज्य में भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया प्रणाली को अधिक सक्षम बनाने के लिए मैं कटिबद्ध रहूंगा।

