FEATUREDNational

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, राजस्थान में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।

विभाग ने मछुआरों को कल तक अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के आसपास के समुद्री क्षेत्रों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 दर्ज किया गया।