आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया
आईपीएल क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नीतीश राणा ने 57 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने चार विकेट, हर्ष दुबे ने तीन विकेट और दिलशान मदुशंका व साकिब हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 135 रन बनाकर नाबाद रहते हुए सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

