Health/Food

रोज नारियल पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे और पीने का सही समय

हम जब भी थोड़ा थका हुआ महसूस करते हैं या बीमार पड़ते हैं, तो सबसे पहले अक्सर डॉक्टर या घर के बड़े हमें नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर इसे अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बना लिया जाए यानी हर रोज पिया जाए, तो शरीर पर इसका क्या असर होता है?

इस बारे में हमने यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सैयद अहमद खान से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि नारियल पानी सिर्फ एक आम ड्रिंक नहीं है, बल्कि कुदरत का दिया हुआ एक ऐसा खजाना है जो हमारे शरीर को अंदर से तरोताजा और मजबूत रखता है. आइए जानते हैं कि रोज नारियल पानी पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं और इसे पीने का सही समय क्या है.

नारियल पानी पीने के फायदे-

1. पानी की कमी-

​डॉ. सैयद अहमद खान के मुताबिक, नारियल पानी में भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स होते हैं. जब आप रोज इसे पीते हैं, तो शरीर में पानी की कमी बिल्कुल नहीं होती.

2. ​पेट और पाचन- 

आज के समय में किसी को गैस, तो किसी को एसिडिटी परेशान करती है. अगर आपको भी पेट से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो नारियल पानी आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट की जलन, कब्ज और एसिडिटी को चुटकियों में शांत कर देती है.

3. ​वजन घटाने- 

​जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और जिम या डाइटिंग करके थक चुके हैं, वे अपनी डाइट में नारियल पानी शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फैट बिल्कुल नहीं होता. इसे पीने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती और वजन कंट्रोल में रहने लगता है.

4. स्किन- 

​अगर आप महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाकर थक चुके हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो अंदर से सेहतमंद होना जरूरी है. नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो खून को साफ करते हैं. जब शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है, तो उसका असर सीधे आपकी स्किन पर पड़ता है.

​नारियल पानी पीने का सही समय क्या है?

​डॉ. सैयद अहमद खान का कहना है कि किसी भी चीज का पूरा फायदा तभी मिलता है जब उसे सही समय पर खाया या पिया जाए.

​सुबह- 

अगर आप सुबह खाली पेट नारियल पानी पीते हैं, तो यह सबसे ज्यादा फायदा करता है. इस समय शरीर इसे सबसे अच्छी तरह सोखता है.

वर्कआउट-

वर्कआउट या जिम जाने के बाद शरीर का पानी पसीने के जरिए निकल जाता है. ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है.