प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि रूपी सोरेन ने हमेशा जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया। उन्होंने श्री सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।