भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश के आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को मैदान में उतारा है। इन नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है। द्विवार्षिक चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा सीटों के लिए मतदान इस महीने की 16 तारीख को होगा। इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें और उत्तराखंड की एक सीट के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव शामिल हैं।

