FEATUREDNational

भारत-अमरीका आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में सीए की भूमिका अहम: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीमा पार कराधान, नियामक अनुपालन और वित्तीय प्रबंधन में व्यवसायों की सहायता करके और भारतीय उद्यमों को वैश्विक पूंजी निवेश के लिए तैयार करके भारत-अमरीका आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने शिकागो, मिशिगन और ओहियो शाखाओं के भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के नेतृत्व और सदस्यों के साथ एक वार्ता के दौरान यह बात कही।

श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान भारत-अमरीका आर्थिक साझेदारी में विस्तार के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि मजबूत जीडीपी वृद्धि और रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से भारत की आर्थिक गति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास से भरे, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भारत के दृष्टिकोण को दर्शाती है।