अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वही, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, लक्षद्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा में मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है।

