चेन्नई के अलावा ज्यादातर सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 23 सितंबर । घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा ज्यादातर दूसरे सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। दूसरी ओर चेन्नई में आज सोने के भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में बदलाव होने के कारण चेन्नई के अलावा देश के दूसरे सर्राफा बाजार में सोना 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चेन्नई में सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
कीमत में हुए इस परिवर्तन की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,740 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,40,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

