FEATUREDNational

अमित शाह आज कर्नाटक के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

हुब्बल्ली, 19 सितंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात हुब्बल्ली पहुंचे। वह आज कर्नाटक में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमित शाह के कर्नाटक दौरे के संबंध में उनके कार्यालय के आधिकारिक एक्स खाते के माध्यम से जानकारी साझा की गई है।

हुब्बल्ली के एक निजी होटल में ठहरे अमित शाह सुबह 11 बजे हुब्बल्ली में केएलई संस्था के नवनिर्मित चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह विशेष विमान से महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाएंगे। वहां से सड़क मार्ग से बेलगावी जिले के चिक्कोड़ी तालुका स्थित एक्संबा गांव पहुंचेंगे। यहां अमित शाह बीरेश्वर सहकारी ऋण संस्था के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।