अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा- साक्षरता ज्ञान, अवसर और बेहतर भविष्य का रास्ता खोलती है
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि साक्षरता ज्ञान, अवसर और बेहतर भविष्य का रास्ता खोलती है। उन्होंने लोगों से शिक्षा को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी सीखने से वंचित न रहे। श्री जोशी ने कहा कि शिक्षित और सशक्त नागरिक ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

