उत्तर रेलवे 19 अक्टूबर से बडगाम-कटरा विशेष रेलगाड़ी नियमित रूप से चलाएगा
उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इस वर्ष 19 अक्टूबर से बडगाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बडगाम विशेष रेलगाडी को नियमित रूप से चलाने का फैसला किया है। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार, यह रेलगाडी श्रीनगर, अवंतीपोरा, अनंतनाग, काजीगुंड, बनिहाल, खारी, सुंबर, संगलदान, सावलकोट, डुग्गा, बक्कल और रियासी स्टेशनों पर रुकेगी। इस नियमित सेवा के शुरू होने से कश्मीर घाटी और श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है, साथ ही इस रूट पर रेल सम्पर्क भी मजबूत होगा।

