राज्यपाल डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
रायपुर 31 अगस्त । राज्यपाल रमेन डेका से साेमवार काे लोकभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने मुलाकात की।
उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का पच्चीसवां वार्षिक प्रतिवेदन डेका को सौंपा।
इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, डी राहुल वेंकट, चंद्र कुमार अजगले, एच एल ध्रुव एवं लीना कोसम उपस्थित थीं।

