Entertainment

इमरान हाशमी की वाइफ ने शेयर किया 11 साल पुराना वो गाना, जिसकी फिल्म की शूटिंग करते वक्त टूट गए थे आवारापन 2 एक्टर

इमरान हाशमी इन दिनों आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म ने केवल 8 दिनों में 119 करोड़ नेट कलेक्शन और 141.87 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन भारत में कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 170 करोड़ तक पहुंच गई है. इसी के चलते इमरान हाशमी काफी चर्चा में हैं. लेकिन इसी बीच इमरान हाशमी की पत्नी परवीन ने एक्टर के उस गाने का जिक्र किया, जिसकी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह संघर्ष से गुजर रहे थे. हम बात कर रहे हैं हमारी अधूरी कहानी के टाइटल ट्रैक की.

बेटे के कारण इमरान हाशमी कर रहे थे संघर्ष

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में अभिनेता इमरान हाशमी ने बेहतरीन अभिनय से अपनी रूढ़िवादी छवि को तोड़कर एक गंभीर, संवेदनशील और परिपक्व रोमांटिक अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित किया है. शनिवार को अभिनेता की पत्नी परवीन ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता जिंदगी के संघर्ष से गुजर रहे थे.  अभिनेता की पत्नी परवीन हाशमी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टाइटल ट्रेक पोस्ट किया. परवीन ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया कि शूटिंग के समय ही उनके बेटे अयान का कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था. शूटिंग के कारण इमरान को परवीन और बेटे को छोड़कर आना पड़ा था.