ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने के बाद फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जताई है।
बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में आज सेमीफाइनल में भारतीय महिला युगल जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद आमने-सामने होंगी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग से होगा।
भारतीय जोड़ी ने कल सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त चीन की जिया यी फैन और झांग शू जियान को 16-21, 21-15 और 21-13 से हराया।
इस जीत के साथ, ट्रीसा और गायत्री ने प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत के लिए एक बहुप्रतीक्षित पदक सुनिश्चित कर लिया है। ट्रीसा और गायत्री विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला युगल जोड़ी बन गई हैं। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय जोड़ी थीं, जिन्होंने 15 साल पहले लंदन में कांस्य पदक जीता था।

