Entertainment

सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई । सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। आरोपी ने सलमान को ई मेल के जरिए धमकी दी थी। मैनेजर को मेल कर कहा था कि तेरा हाल भी सिद्धू मूसेवाला की तरह होगा। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है।

बता दें कि सलमान खान को इससे पहले भी में ई-मेल के जरिए धमकी मिली थी। इसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन करीबियों की मानें तो सलमान को किसी धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इस मामले में पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लेकिन इस बार धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम धाकड राम विश्नोई (21) जोधपुर का रहने वाला है। यह गिरफ्तारी मुंबई पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर की है।

इस आरोपी ने इससे पहले दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी धमकी दी थी, जिसकी जांच पंजाब पुलिस कर रही है। पंजाब पुलिस भी जोधपुर पहुंची थी।