Sports

डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस के नाम

नई दिल्ली, 27 मार्च। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस के नाम रहा। रविवार रात महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.3 ओवरों में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लैनिंग ने की।