FEATUREDNational

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं से अपने आवास पर मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं से कल नई दिल्ली में अपने आवास पर मुलाकात की। पदक जीतने वाले खिलाड़‍ियों ने प्रधानमंत्री से राष्‍ट्रमंडल खेल के अनुभव साझा किए।

श्री मोदी ने कहा कि सम्‍मान केवल पदक जीतने में नहीं बल्कि, एक युवा प्रतिभा के रूप में उत्‍कृष्‍ट खेल दिखाने में है। उन्‍होंने खिलाड़‍ियों को खेलो इंडिया की गरिमा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

भारोत्तोलक सैखोम मीरा बाई चानू से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी विजय भावी पीढि़यों को प्रेरित करेगी।

युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा युवा कार्य और खेल राज्‍य मंत्री रक्षा निखिल खड़से भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

भारत ने 23 जुलाई से इस महीने की दो तारीख तक स्‍कॉटलैंड के ग्‍लासगो में सम्‍पन्‍न राष्‍ट्रमंडल खेलों में चौथा स्‍थान हासिल किया है। भारतीय खिलाड़‍ियों ने 13 स्‍वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्‍य सहित 39 पदक जीते।