FEATUREDNational

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कई स्थानों पर हुई तेज बारिश, दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आज कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है और मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 12 अगस्त तक लगातार बारिश का जारी रह सकती है। वहीं, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में भी आज तेज बारिश की संभावना है।