विपक्ष के हंगामे के बावजूद संसद के दोनों सदनों में विधायी कार्य सुचारु रूप से पूरे हुए: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष के हंगामे के बावजूद संसद के दोनों सदनों में विधायी कार्य सुचारु रूप से पूरे हुए। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि लोकसभा ने आज सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल मानसून सत्र को विशेष सत्र के माध्यम से बढ़ाने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान दिलाने की विपक्ष की मांग पर श्री रिजिजू ने कहा कि सदन में किसी विशेष विषय पर किस मंत्री को जवाब देना है, इसका निर्णय सरकार अध्यक्ष की अनुमति और कार्यसूची के अनुसार करती है।

