International

निर्माता प्रदीप सरकार का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

मुंबई । फिल्म निर्माता प्रदीप सरकार का 68 की उम्र में निधन हो गया है।  24 मार्च को सुबह 3.30 बजे उनका निधन हुआ।  सरकार ने परिणीता, लगा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला का निर्देशन किया था।  बॉलीवुड फिल्म मेकर हंसल मेहता ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।  उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर प्रदीप सरकार की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

इस खबर को सुनकर उनके चाहने वाले सदमे में चले गए है।  खबरों के अनुसार, उनके पोटेशियम का स्तर काफी गिर गया था।  हालत बिगड़ने पर उन्हें सुबह तीन बजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। v