FEATUREDNational

संसद में आज: लोकसभा में कराधान और अन्‍य कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा

संसद में आज लोकसभा में कराधान और अन्‍य कानून संशोधन विधेयक पर चर्चा होगी। इस विधेयक का उद्देश्‍य भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम-2007, आयकर अधिनियम-2025 और वित्‍त अधिनियम-2026 में संशोधन करना है।

राज्‍यसभा में विनियोजन विधेयक पर चर्चा होनी है। इस विधेयक में मार्च, 2023 को समाप्‍त वित्‍त वर्ष के दौरान कुछेक सेवाओं पर खर्च की गई राशि का भुगतान भारत की संचित निधि से किए जाने की व्‍यवस्‍था की गई है। यह विनियोजन उस वर्ष सेवाओं के लिए निर्धारित से अधिक राशि के भगुतान के लिए किया जा रहा है। लोकसभा पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी है।