FEATUREDNational

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पार्टी ने तीन विधानसभा उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार किया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि पार्टी तीनों विधानसभा उपचुनावों में मिले जनादेश को स्वीकार करती है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने गुजरात के मंजलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का भाजपा पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस जीत पर बधाई दी। श्री नबीन ने कहा कि बांकीपुर और दतिया में भाजपा को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का गहन विश्लेषण करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी जनता के बीच जाकर उनका विश्वास और मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करती रहेगी।