ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने अक्टूबर के चुनावों के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने अक्टूबर में होने वाले चुनावों से पहले औपचारिक रूप से अपने चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। 80 वर्षीय नेता ने कल साओ पाउलो में वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन केंद्र में कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे 2003 से 2010 तक दो कार्यकाल पूरे करने के बाद 2023 में सत्ता में वापस लौटे थे। श्री लूला ने वादा किया है कि अगर वे आगामी चुनाव जीतते हैं, तो यह उनका अंतिम कार्यकाल होगा। ब्राज़ील का संविधान राष्ट्रपतियों को लगातार दो कार्यकाल तक सेवा करने की अनुमति देता है। एक अंतराल के बाद वे फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। संविधान के अनुसार कार्यकाल की संख्या पर कोई आजीवन सीमा नहीं है। 80 वर्षीय श्री लूला के मुख्य चुनावी प्रतिद्वंद्वी धुर दक्षिणपंथी पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सबसे बड़े बेटे फ्लेवियो बोल्सोनारो हैं। श्री लूला को सत्ता में आने से रोकने के लिए अपने पिता को 2023 में तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में दोषी ठहराये जाने के बाद 45 वर्षीय सीनेटर ने यह पद संभाला।
श्री लूला ने अपने घरेलू रिकॉर्ड पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, तेजी से अस्थिर हो रही दुनिया में ब्राजील की स्थिति का उल्लेख किया। उन्होंने रक्षा खर्च बढ़ाने का आह्वान किया और ब्राजील के दुर्लभ खनिजों और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों के भंडार को विदेशी नियंत्रण से बचाने का वादा किया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि चीन, अमरीका और फ्रांस को देश की संप्रभुता का सम्मान किए बिना ब्राजील की खनिज संपदा तक पहुंच की अनुमति नहीं दी जाएगी।

