सिक्किम सुरंग दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया।
सिक्किम में सुरंग ढहने की दुखद घटना में हुई जानमाल की हानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति मुर्मू ने अन्य श्रमिकों के शीघ्र बचाव और सुरक्षित निकासी तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

