बहरेपन का कारण बन सकती है गाने सुनते हुए सोने की आदत, ‘इयरबड्स’ को लेकर डॉक्टर ने दी चेतावनी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून की नींद पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ट्रैफिक का शोर, किसी के खर्राटे या आसपास की अन्य आवाजों से बचने के लिए हम में से कई लोग रात में सोते समय इयरबड्स या ईयरफोन का सहारा लेते हैं। कुछ लोग रिलैक्सिंग म्यूजिक, मेडिटेशन या व्हाइट नॉइज सुनते-सुनते ही नींद की वादियों में खो जाना पसंद करते हैं।
शुरुआत में तो यह आदत बहुत अच्छी लगती है और इससे नींद भी अच्छी आ सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत भविष्य में आपके कानों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है? आइए ईएनटी विशेषज्ञ से जानते हैं कि रातभर इयरबड्स लगाकर सोना कानों के लिए कितना खतरनाक है।

