मालवीय नगर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता
03 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर में हुई आगजनी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।
प्रधानमंत्री ने जताई गहरी संवेदना
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। उन्होंने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पीएमएनआरएफ से सहायता राशि का ऐलान
पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
एक्स पर साझा किया संदेश
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, “दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

