National

बलरामपुर : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

बलरामपुर, 02 जून । आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार काे समय-सीमा बैठक के पश्चात जनदर्शन का आयोजन किया गया।

जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में आए आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई।