Health/Food

Chilli Smoke Mango से लेकर Shilling तक… ट्राई करें 3 खास समर कॉकटेल

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाली चीजों की जरूरत सबसे ज्यादा होती है. ऐसे में सिर्फ पानी या जूस ही नहीं, बल्कि हल्के और फ्रूटी कॉकटेल्स भी लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं. आजकल बार और रेस्टोरेंट में ऐसे कई क्रिएटिव ड्रिंक्स तैयार किए जा रहे हैं जो न सिर्फ टेस्ट में बेहतरीन हैं, बल्कि गर्मी में तुरंत फ्रेशनेस भी देते हैं. इनमें फल, हर्ब्स, मसाले और हल्की स्पिरिट्स का ऐसा मेल होता है जो हर घूंट को खास बना देता है. तो आइए आज हम आपको 3 खास समर कॉकटेल्स की आसान रेसिपी बताते हैं, जिन्हें आप घर पर भी ट्राई कर सकते हैं.

Chilli Smoke Mango कॉकटेल एक ऐसा समर ड्रिंक है जिसमें मीठे आम की ताजगी और हल्की तीखी हरी मिर्च का अनोखा टेस्ट मिलता है, जिससे यह बहुत ही रिफ्रेशिंग और अलग तरह का कॉकटेल बन जाता है.

इसे बनाने के लिए व्हाइट रम और थोड़ी मात्रा में व्हिस्की के साथ आम का गूदा, नींबू या सिट्रस जूस और शुगर सिरप मिलाया जाता है, साथ ही थोड़ी हरी मिर्च भी डाली जाती है, जिससे हल्की स्पाइसीनेस आ सके. सभी चीजों को बर्फ के साथ अच्छे से शेक किया जाता है, जिससे टेस्ट अच्छी तरह मिक्स हो जाए, फिर इसे बर्फ वाले ग्लास में छानकर डाला जाता है. ऊपर से स्प्राइट डालकर इसे हल्का फिजी और और भी ज्यादा ठंडा फ्रेश बना दिया जाता है, जिससे यह गर्मियों में पीने के लिए एक परफेक्ट कॉकटेल बन जाता है. Summer Breeze कॉकटेल एक बहुत ही हल्का, फ्रूटी और रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक है जिसमें बेरीज और सिट्रस का खूबसूरत मेल मिलता है, जो इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट बनाता है.
इसे बनाने के लिए व्हाइट रम और थोड़ी मात्रा में व्हिस्की के साथ आम का गूदा, नींबू या सिट्रस जूस और शुगर सिरप मिलाया जाता है, साथ ही थोड़ी हरी मिर्च भी डाली जाती है, जिससे हल्की स्पाइसीनेस आ सके. सभी चीजों को बर्फ के साथ अच्छे से शेक किया जाता है, जिससे टेस्ट अच्छी तरह मिक्स हो जाए, फिर इसे बर्फ वाले ग्लास में छानकर डाला जाता है. ऊपर से स्प्राइट डालकर इसे हल्का फिजी और और भी ज्यादा ठंडा फ्रेश बना दिया जाता है, जिससे यह गर्मियों में पीने के लिए एक परफेक्ट कॉकटेल बन जाता है.
Summer Breeze कॉकटेल एक बहुत ही हल्का, फ्रूटी और रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक है जिसमें बेरीज और सिट्रस का खूबसूरत मेल मिलता है, जो इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट बनाता है.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी मलबेरी या ब्लैकबेरी को हल्का सा मसल लिया जाता है और उसमें नींबू या लाइम जूस के साथ एक चुटकी नमक मिलाया जाता है. इसके बाद इसमें वोडका और एल्डरफ्लावर सिरप या लिकर डाला जाता है, फिर बर्फ डालकर अच्छे से शेक किया जाता है, जिससे सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिक्स हो जाएं. तैयार मिश्रण को ठंडे ग्लास में छानकर डाला जाता है और ऊपर से मलबेरी, फूल या नींबू के छिलके से सजाकर सर्व किया जाता है.
Shilling with Laughter (वॉटरमेलन कॉकटेल) एक बहुत ही ताजगी देने वाला समर ड्रिंक है जिसमें तरबूज की नेचुरल मिठास और नींबू की हल्की खटास का शानदार संतुलन मिलता है, जिससे यह गर्मियों में बेहद रिफ्रेशिंग लगता है.
इसे बनाने के लिए सबसे पहले शेकिंग जार में ताजे तरबूज के टुकड़े और काफिर लाइम लीव्स डालकर हल्का सा मसल लिया जाता है ताकि उनकी खुशबू और टेस्ट अच्छे से निकल आए. इसके बाद इसमें वोडका, तरबूज सिरप और नींबू का रस मिलाया जाता है और फिर बर्फ डालकर अच्छी तरह शेक किया जाता है. जिससे सभी फ्लेवर एक साथ मिक्स हो जाएं. तैयार ड्रिंक को छानकर ग्लास में डाला जाता है और ऊपर से तरबूज के स्लाइस से सजाकर सर्व किया जाता है, जिससे पीने में बेहद ठंडा और फ्रेश लगता है.