Chrome की 4GB AI फाइल से परेशान यूजर्स के लिए जरूरी खबर, ऐसे करें तुरंत डिलीट
कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि Google का Google Chrome यूजर्स को बिना बताए उनके डिवाइस पर करीब 4GB की AI मॉडल फाइल डाउनलोड कर रहा है। इस फाइल का नाम weights.bin बताया गया है और यह कंपनी के ऑन-डिवाइस Gemini Nano AI सिस्टम से जुड़ी हुई है। इसका इस्तेमाल स्कैम डिटेक्शन, ऑटोफिल सजेशन और “Help Me Write” जैसे फीचर्स के लिए किया जाता है।
हालांकि, इतनी बड़ी फाइल कम स्टोरेज वाले लैपटॉप और पीसी यूजर्स के लिए परेशानी बन सकती है। खास बात यह है कि इस फाइल के डाउनलोड होने से पहले यूजर को कोई नोटिफिकेशन या अलर्ट नहीं मिलता।
क्या आपके सिस्टम में मौजूद है weights.bin फाइल?
अगर आप जानना चाहते हैं कि यह फाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हुई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
MacBook यूजर्स ऐसे करें चेक
- Finder ओपन करें
- Application Support में जाएं
- वहां Google > Chrome > Default ओपन करें
- अब “OptGuideOnDeviceModel” फोल्डर खोलें
- अगर यहां weights.bin फाइल दिखाई दे रही है, तो इसका मतलब है कि AI मॉडल आपके सिस्टम में डाउनलोड हो चुका है
Windows यूजर्स ऐसे करें चेक
- File Explorer ओपन करें
- एड्रेस बार में यह पाथ पेस्ट करें:
%LOCALAPPDATA%\Google\Chrome\User Data - एंटर दबाने के बाद “OptGuideOnDeviceModel” फोल्डर ओपन करें
- यहां अगर weights.bin फाइल मौजूद है, तो यह आपके डिवाइस में स्टोर हो चुकी है
सिर्फ डिलीट करने से नहीं होगा काम
अगर आप केवल इस फाइल को डिलीट कर देंगे, तो Chrome इसे दोबारा डाउनलोड कर सकता है। इससे बचने के लिए पहले Chrome के ऑन-डिवाइस AI फीचर्स को बंद करना जरूरी है।
ऐसे बंद करें On-device AI फीचर
- Chrome ब्राउजर ओपन करें
- Settings में जाएं
- System सेक्शन ओपन करें
- “On-device AI” ऑप्शन को बंद कर दें
इसके बाद आप weights.bin फाइल को आसानी से डिलीट कर सकते हैं और यह दोबारा डाउनलोड नहीं होगी।

