FEATUREDNational

सरकार का कहना है कि देश भर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

सरकार ने कहा है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और घरेलू खाना पकाने की जरूरतों के लिए एलपीजी की आपूर्ति निरंतर जारी है। आज नई दिल्ली में पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में 1 करोड़ 26 लाख बुकिंग के मुकाबले 1 करोड़ 14 लाख एलपीजी सिलेंडर घरों तक पहुंचाए जा चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील को दोहराया और सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग के उपयोग की वकालत की।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव अपर्णा शर्मा ने बताया कि खरीफ सीजन 2026 के लिए देश में उर्वरकों का भंडार 51% से अधिक है। उन्होंने कहा कि संकट की अवधि के बाद उर्वरकों का घरेलू उत्पादन और आयात 76.78% रहा है। उन्होंने आगे बताया कि किसानों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न उर्वरकों की 97 लाख मीट्रिक टन मात्रा अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराई गई है।