FEATUREDSports

तीरंदाजी विश्व कप में भारत ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता

10 मई। शंघाई में तीरंदाजी विश्‍व कप- चरण 2 के रोमांचक फाइनल में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेजबान चीन को पांच-चार से हराकर स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। रिकर्व टीम में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कुमकुम मोहोद शामिल थीं।

इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने दस बार के ओलम्पिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को हराया था।