FEATUREDNational

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गेम्सक्राफ्ट के संस्थापकों के खिलाफ मामला दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों को लेकर गेमज़क्राफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
यह मामला कंपनी और उसके संस्थापकों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों के संबंध में दर्ज की गई कई एफआईआर पर आधारित है।
ईडी ने कहा कि पीड़ितों द्वारा की गई आत्महत्या के संबंध में कंपनी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। 
निदेशालय ने कल कर्नाटक और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 17 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिनका संबंध गेमज़क्राफ्ट समूह, उसके संस्थापकों और कर्मचारियों से था। 
तलाशी के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं, और कंपनी के तीन संस्थापकों को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।