FEATUREDNational

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को हाल ही में मिली इस ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई दी है। 
294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में भाजपा ने 206 सीटें जीती हैं, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटें ही मिल पाई हैं। असम में पार्टी ने लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी, वहीं पुडुचेरी में एनडीए ने 30 में से 18 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया।