प्रधानमंत्री ने बालासुब्रमण्यम और अनिया को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका समृद्ध अनुभव और विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ नीति निर्माण को बहुत मजबूत करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके योगदान से सभी क्षेत्रों में नवाचार और विकास को गति मिलेगी। मोदी ने उनके आगामी कार्यकाल को बेहद सफल और प्रभावशाली बनाने की कामना की। कैबिनेट सचिवालय ने राजपत्र अधिसूचना के माध्यम से डॉ. बालासुब्रमण्यम और डॉ. अनिया की नियुक्ति की सूचना दी।

