LatestSports

हर्षराज का निशानेबाजी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयन

प्रयागराज, 02 मई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की ईगल आई शूटिंग स्पोर्टस अकादमी के प्रशिक्षु हर्षराज सिंह का चयन जर्मनी में 11 से 26 जून तक होने वाली आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी जूनियर चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

अकादमी में पिस्टल कोच विजय चन्देल व रायफल फरीद सिद्दीकी से प्रशिक्षण लेने वाले हर्षराज सिंह 10 मी. एयर पिस्टल इवेन्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर्षराज के कोच विजय चन्देल ने बताया कि इसका लक्ष्य पर निशाना और अनुशासन बहुत बेमिसाल है और उम्मीद है कि यह भारत के लिए पदक भी जीतेगा।

कोच ने बताया कि ईगल आई अकादमी में कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों के बावजूद विश्व स्तरीय ट्रेनिंग से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। अब हर्षराज का विश्व चैम्पियनशिप के लिए चयनित होना प्रयागराज के लिये गर्व की बात है। हर्षराज के चयन से उसके परिवार अकादमी में खुशी का माहौल है।