होर्मुज में रोबोटों से समुद्र की स्कैनिंग कर रहा अमेरिका, आखिर क्यों पड़ी तकनीक की जरूरत?
Robots Use in Strait of Hormuz: ईरान के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रोबोटिक सिस्टमों की मदद से अमेरिकी सेना, समुद्र तल को स्कैन कर रही है। अंडरवॉटर ड्रोन की मदद ली जा रही है और बारूदी सुरंगों को खत्म किया जा रहा है। तकनीक का इस्तेमाल इसलिए हो रहा है ताकि जलमार्ग पर जहाजों की आवाजाही सही से हो सके।
ईरान-अमेरिका तनाव की एक बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी है। ईरान के करीब समुद्र का वह इलाका, जहां से तमाम देशों के जहाज, कच्चे तेल और लिक्विड नेचुरल गैस के टैंकर लेकर गुजरते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, होर्मुज में अमेरिका ने रोबोटिक सिस्टम भेजकर समुद्र की स्कैनिंग का काम किया है। आखिर क्यों सुपरपावर को वहां तकनीक का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी? बताया जा रहा है कि होर्मुज में समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए अमेरिका ने समुद्री ड्रोन और रोबोटिक सिस्टमों को तैनात किया है।क्यों किया जा रहा समुद्र को स्कैन?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया भर के देशों के जहाज, तेल-गैस के टैंकर लेकर गुजरते हैं।
वहां बारूदी सुरंगों के कारण उन्हें खतरा है।
मेरिका इन सुरंगों को ढूंढकर खत्म कर रहा है, ताकि जहाजों की बेहतर अवाजाही सुनिश्चित हो सके।
रिपोर्ट कहती है कि इससे पहले साल 1980 में भी अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की पार कराया था।
हालांकि तब तकनीक का इतना अधिक इस्तेमाल नहीं हुआ था।
अंडरवॉटर ड्रोन और रोबोटिक सिस्टमों का इस्तेमा
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका की नेवी, होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को ढूंढने के लिए इंसानी और रोबोटिक प्रोग्रामों को एकसाथ इस्तेमाल कर रही है। अंडरवॉटर रोबोटों की मदद से समुद्र के तल की जांच की जाती है। जहां कहीं बारूदी सुरंग का पता चलता है, उसे रोबोटिक सिस्टम की मदद से खत्म कर दिया जाता है।
तकनीक से कम समय में हो रहा काम
रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तकनीक का इस्तेमाल करके
अमेरिकी नेवी ने उस काम को कुछ ही दिनों में पूरा कर लिया है, जिसमें कई महीने लग सकते थे। समुद्र की स्कैनिंग में एक ऐसे ड्रोन जहाज का उपयोग हो रहा है, जिसमें लगा सोनार सिस्टम, समुद्र के तल को स्नैक करके बारूदी सुरंगों का पता लगाता है। दावा है कि यह एक बार में 100 फीट चौड़े एरिया को स्कैन कर सकता है।
इस समुद्री इलाके में बैटरी से चलने वाले अंडरवॉटर ड्रोन (Mk18 Mod 2) लगातार इस्तेमाल किए जा रहे हैं। छोटी-छोटी नावों की मदद से इन्हें समुद्र में उतारा जाता है और बारूदी सुरंग ढूंढने भेज दिया जाता है। कहा जाता है कि हाल के समय में यह समुद्र में चलाया गया अमेरिका का सबसे एडवांस ऑपरेशन है। लंबे समय बाद अमेरिका की ओर से समुद्र में तकनीक का इतना अधिक उपयोग किया जा रहा है।

