विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन दौरे के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों की समीक्षा की।
10 अप्रैल। विदेश सचिव विक्रम मिसरी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां वे वाशिंगटन डीसी के रणनीतिक समुदाय के प्रमुख विचारकों के साथ भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर चर्चा कर रहे हैं।
उन्होंने भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर उनके प्रभावों पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरे से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।

