FEATUREDInternational

बांग्लादेश: गृह मंत्री ने 5 अगस्त 2024 के बाद दायर सभी मामलों की समीक्षा का आदेश दिया

बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद 5 अगस्त 2024 के बाद दायर सभी मामलों की नए सिरे से समीक्षा करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य निर्दोष नागरिकों को उत्पीड़न से बचाना है। कल सचिवालय में विभागों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ तीन घंटे की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि पुलिस को मुकदमों की फिर से जांच करने और सरकार को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है 
उन्होंने चेतावनी दी कि उत्पीड़न में शामिल पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर बोलते हुए श्री अहमद ने कहा कि दबाव बनाने के लिए राजमार्गों को अवरुद्ध नहीं किया जा सकता और शिकायतों का निवारण कानूनी तरीकों से ही किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की टिप्पणियों का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि सभी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है और उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।