Health/Food

इस आसान रेसिपी से घर पर मिनटों में बनेगा तवा पिज्जा

आज हम आपको तवे पर एकदम बाजार जैसा पिज्जा बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसकी खासियत है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा सामग्रियों की जरूरत नहीं पड़ती है. अचानक घर में मेहमान आ जाए या फिर शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करे तो आप फटाफट तवा पिज्जा बनाकर खा सकते हैं.

तवा पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी आपको बताते हैं| तवा पिज्जा बनाने की सामग्री: 2 पिज़्ज़ा बेस 1 शिमला मिर्च 1 प्याज 1 टमाटर 2 चम्मच पिज़्ज़ा सॉस 1 चम्मच टमाटर केचप आवश्यकतानुसार चीज 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स 1/2 चम्मच ऑरेगैनो 1-2 छोटे चम्मच बटर तवा पिज्जा बनाने की विधि: तवा पिज़्ज़ा बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को निकाल लीजिए और जरूरत की सब्जियों को काट लीजिए. फिर किसी बॉउल में 2 चम्मच पिज़्ज़ा सॉस निकालें और उसमें एक चम्मच टोमैटो कैचप मिला लें.

अब आप पिज़्ज़ा बेस के एक साइड पर हल्का बटर लगाकर तवा पर हल्का शेक कर गैस बंद कर दें. इसके दूसरे साइड पिज़्ज़ा सॉस और टोमैटो कैचप से बनी सॉस लगा दें. इसके बाद आप अब पिज़्ज़ा पर सब्जियों की टॉपिंग कीजिए. उसके बाद चीज़ डालकर आप गैस को फिर से ऑन कर दीजिए. अब आप पिज़्ज़ा को कवर करके धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक चीज़ के मेल्ट होने तक पका लें. इसके बाद आप पिज़्ज़ा पर स्वाद के अनुसार ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स स्प्रिंकलर डाल दें. अब आपका टेस्टी तवा पिज्जा बनकर तैयार हो चुका है और आप इसे गरमा गरम सर्व कर सकते हैं|