FEATUREDInternational

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 का शुभारंभ हुआ।

तीसरे अंतर्राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 का आज दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 17 फरवरी तक चलेगा और इसका उद्देश्य प्राचीन चिकित्सा परंपराओं और उनके समकालीन अनुप्रयोगों को उजागर करना है। सम्मेलन का विषय है “मन-शरीर स्वास्थ्य में साक्ष्य-आधारित आयुष हस्तक्षेप”।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ अब वैश्विक स्वास्थ्य चर्चाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयुष प्रणालियाँ शरीर, मन और पर्यावरण के बीच सामंजस्य पर केंद्रित समग्र और साक्ष्य-आधारित समाधान प्रदान करती हैं। 
श्री जाधव ने बताया कि सम्मेलन में आयुष आधारित मन-शरीर उपचारों पर एक श्वेत पत्र के मसौदे पर चर्चा की जाएगी। आयुष क्षेत्र के 120 से अधिक प्रदर्शक इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। इसमें एक फिल्म महोत्सव, एक प्रदर्शनी और एक सांस्कृतिक संध्या भी शामिल है। यह आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन की पारंपरिक चिकित्सा पर वैश्विक रणनीति के अनुरूप है।