आईएमडी ने उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए लाल चेतावनी जारी की
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए लाल रंग की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी के अनुसार, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा का अनुमान लगाया है।
झारखंड, कोंकण, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी आज ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है।
इस बीच, मौसम एजेंसी ने कहा कि चक्रवात मोन्था के उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।

