विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष से बातचीत की।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2026 विचारों को प्रस्तुत करने और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।
डॉ. जयशंकर ने सम्मेलन के दौरान रोमानियाई समकक्ष ओआना-सिल्विया टोइउ से भी मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने भारत-रोमानिया द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और इसकी पूरी क्षमता का उपयोग करने पर सहमति व्यक्त की।
विदेश मंत्री ने बुंडेस्टैग में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन के नेता जेन्स स्पैन और उनकी टीम से भी मुलाकात की। उन्होंने भारत-जर्मनी संबंधों को गहरा करने में उनके समर्थन की सराहना की और समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।
डॉ. जयशंकर ने एपीएम टर्मिनल्स के सीईओ कीथ स्वेन्डसेन से मुलाकात की। उन्होंने भारत के साथ समुद्री अवसंरचना और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए श्री स्वेन्डसेन की प्रतिबद्धता की सराहना की।

